Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

लखनऊ इन्वेस्टर्स समिट में योगी जी ने किया समरकूल के स्टाल का अवलोकन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शुक्रवार को लखनऊ में समरकूल की ओर से लगाये गये कंपनी की स्टाल का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवलोकन किया।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गाजियाबाद से इलैक्ट्रिक होम एंप्लायसिज के निर्माता समरकूल होम एंप्लायसिज लि. के सीएमडी संजीव गुप्ता ने भी अपनी कंपनी का स्टाल गंगा होल न. 1 में लगाया हुआ है।

इस होल की प्रदर्शनी का दौरा करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समरकूल के स्टाल का भी अवलोकन किया तथा इसके पश्चात उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा प्रशाद मिश्र ने भी समरकूल कंपनी के स्टाल का अवलोकन किया जिनका संजीव गुप्ता की पुत्रवधु प्रियंका गुप्ता ने श्री राम मंदिर का प्रतीक चिह्न भेटं कर स्वागत किया तथा शुक्रवार को ही प्रदेश फायर सर्विस के डायरेक्टर जनरल अविनाश चंद्रा ने भी स्टाल का अवलोकन किया। इस अवसर पर समरकूल के सीएमडी संजीव गुप्ता, एमडी तुषार गुप्ता एवं तनुज गुप्ता, प्रियंका गुप्ता तथा भाजपा नेता अनिल खेड़ा तथा अजय माथुर उपस्थित रहे।