यूपी – गाजियाबाद राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशनो से जुडी समस्याओ व उनके आधुनिकीकरण को लेकर चर्चा कर अपने सुझाव दिए।
सांसद अनिल अग्रवाल ने कई विषयो पर केंद्रीय मंत्री से बात की जिनमे मुख्य रूप से उन्होंने नए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों का ना ठहरना, स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव होना और उसके आधुनिकीकरण करने की मांग रखी। इसके साथ ही नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों के लिए सुरक्षा व सुविधाओं को पुख्ता और बेहतर बनाने की भी बात रखी।
सांसद ने यह भी सुझाव रखा कि गाजियाबाद जंक्शन जैसे व्यस्त रेलवे स्टेशन जहां पर रोज़ाना हज़ारो यात्रियों का आवागमन होता है ऐसे स्टेशन को एक हवाई अड्डे के तर्ज़ पर विकसित किया जाए जिससे गाजियाबाद जंक्शन स्टेशन एक मॉडल स्टेशन के रूप में जाना जाए।
केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सांसद अनिल अग्रवाल के विचारों व सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना व सांसद द्वारा गाजियाबाद की जनता के प्रति कार्यशीलता को देखकर प्रोत्साहित किया व आश्वासित किया।
