यूपी – गाजियाबाद सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर गाजियाबाद का मान बढ़ाने पर बालिका टीम का अभिनंदन किया गया।
सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो बालक/ बालिका चैंपियनशिप झांसी उत्तर प्रदेश में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित हुई थी जिसमें गाजियाबाद जनपद की बालिका वर्ग टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। 19 अप्रैल 2022 को गाजियाबाद बालिका वर्ग की टीम का राजनगर रॉयल किड्स स्कूल में खो-खो एसोसिएशन द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। बालिका टीम में नीतू कप्तान, इकरा उपकप्तान, अंजलि, आफरीन, निशा, काजल, आरुषि, वर्षा, प्रियंका, किरण, मानसी, संजना व टीम कोच मुस्कान खान, मैनेजर काजल सिसोदिया शामिल थे। गाजियाबाद की नीतू को वेस्ट रनर अवार्ड भी मिला। इस अवसर पर सुरभी सिंह, देवेंद्र कुमार, डॉ रिचा सूद जिला अध्यक्ष खो-खो एसोसिएशन, डॉ प्रवीण कुमार जिला सचिव खो-खो एसोसिएशन, योगाचार्य, सुदर्शन शर्मा, अमित चौहान उपस्थित रहे।
