Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

साप्ताहिक पैठ बाजार एसोसिएशन का संरक्षक बनने पर लेखराज माहौर का किया स्वागत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद साप्ताहिक पैठ बाजार एसोसिएशन जिला गाजियाबाद के द्वारा एसोसिएशन का संरक्षक बनाए जाने पर लेखराज माहौर एडवोकेट का किया गया स्वागत।


जिला गाजियाबाद में लगभग 5000 दुकानदार पिछले 40 वर्षों से लगातार साप्ताहिक पैठ बाजार लगा रहे हैं, जोकि विभिन्न विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर पैठ लगाके अपना सामान बेचते हैं तथा अपने व अपने परिवार की जीविका चलाने का कार्य करते हैं, पिछले लगातार कई वर्षों से लेखराज माहौर एडवोकेट इन सभी पैठ बाजार व्यापारियों की किसी न किसी रूप में मदद करते आए हैं, इसी परिपेक्ष में साप्ताहिक पैठ बाजार के जिला अध्यक्ष विजय गौतम एवं उनकी पूरी टीम के द्वारा लेखराज माहौर एडवोकेट को अपने साप्ताहिक पैठ बाजार एसोसिएशन जिला गाजियाबाद का संरक्षक नियुक्त किया गया है। जिसके बाद पैठ बाजार के सदस्यों ने फूल मालाओं एवं फूलों के गुलदस्ते के साथ लेखराज माहौर का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर साप्ताहिक पैठ बाजार एसोसिएशन गाजियाबाद के जिला संयोजक सुरेश कोरी, जिला प्रभारी रमेश पाल, जिला अध्यक्ष विजय गौतम, जिला महामंत्री हामिद मुल्लाजी, जिला महामंत्री मोनू गोयल, जिला उपाध्यक्ष हाकिम सिंह त्यागी, संजय सेन उर्फ सोनू जिला संगठन मंत्री, विजय नगर जोन के अध्यक्ष शंकर सिंह सिसोदिया, सर्वेश शर्मा कोषाध्यक्ष विजय नगर जोन, अनुज कुमार उर्फ भूसा उपस्थित रहे।