रविदास जयंती के अवसर पर बसपा पार्षद प्रत्याशी मनजीत सिंह ने लगाया खीर का भंडारा

यूपी – गाजियाबाद संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646 वी जयंती के अवसर पर वार्ड नंबर 33 से बसपा के भावी प्रत्याशी मनजीत सिंह ने नसरत पुरा पंजाब लाइन एवं बजरिया में लगाया खीर का भंडारा।
मनजीत सिंह ने बताया संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर वार्ड 33 के विभिन्न विभिन्न स्थानों पर 12:00 बजे से ही खीर वितरण का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया इस अवसर पर लगभग 200 किलो दूध की खीर तैयार की गई और देर शाम तक खीर वितरण का कार्यक्रम चलता रहा।
खीर वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह बजरिया व्यापार मंडल, महामंत्री विनोद गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उर्फ जग्गू मौजूद रहे।