Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विश्वमांगल्य सभा लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग ने मातृ सम्मलेन का किया आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद शनिवार को भारती सिंह धर्मपत्नी जनरल डॉ. वी.के. सिंह सांसद गाजियाबाद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और नागर विमानन राज्यमंत्री विश्वमांगल्य सभा लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग द्वारा ‘मातृ सम्मलेन’ के लिए सिल्वर स्पून्स होटल वसुंधरा सेक्टर-18 गाजियाबाद में बतौर कार्यक्रम संयोजक के रूप में उपस्थित रहीं।

विश्वमांगल्य सभा के माध्यम से लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग का कार्य शुरू किया गया है। हर लोकप्रतिनिधी का परिवार उसके क्षेत्र का एक आदर्श परिवार (आइकॉनिक ) होता है। इस परिवार की हर छोटी बड़ी आदतों का समाज अनुसरण करता है। जब परिवार के मुखिया जो समाज के मुखिया सांसद, विधायक, पार्षद आदि की भूमिका निभा रहे होते हैं तो उस समय परिवार में संस्कारों की, परंपराओं की नींव पक्की करने का दायित्व उनकी पत्नी उठाती हैं। उनका मातृत्वभाव से परिपूर्ण होना यह आज के बदलते हुए परिवेश में अत्यंत आवश्यक है। अतः हर लोकप्रतिनिधी के परिवार में मातृत्व का पुनः स्मरण करने हेतु यह कार्य प्रारंभ हुआ है।

इस सम्मेलन के मुख्य विषय मुख्य विषय विश्वमांगल्य सभा का परिचय और लोकप्रतिनिधी परिवार संपर्क विभाग का महत्व एवं योजनाओं को बताना है। समस्त देश मे राष्ट्रपति से लेकर पार्षद तक लगभग 55 लाख से अधिक लोकजनप्रति निधित्व कर रहे हैं। विश्वमांगल्य सभा ऐसे ही मातृत्व भाव को लेकर दिल्ली में मध्यप्रदेश में कार्यक्रम हुए थे लेकिन उत्तर प्रदेश की भूमि पर गाजियाबाद में पहली बार मातृत्व के इसी भाव को लेकर ये पहली बार कार्यक्रम हुआ है।

इस कार्यक्रम में पूजा देशमुख, कंचन राय, शुभांगी मैंडे, अनुराधा यादव, दीपाली सिंह, ममता त्यागी उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुए। उसके उपरांत सभी अतिथियों का मंच पर आगमन हुआ और शक्ति गान किया गया। कार्यक्रम में स्वागत परिचय के बाद भारती सिंह के ने कार्यक्रम और 
विश्वमांगल्य सभा की प्रस्तावना सभी के सामने रखी। उसके बाद उद्बोधन की कड़ी में कंचन राय, पूजा देशमुख और शुभांगी मेंढे ने महिलाओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम में जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, सम्पूर्ण रामायण नृत्य नाटिका आयोजित किया गया। अंत में पूनम कौशिक के द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं का आभार एवं धन्यवाद किया गया। कार्यक्रम का समापन ध्वज प्रार्थना के साथ हुआ।