यूपी – गाजियाबाद रविवार को कौशाम्बी बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी महासंघ की क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार ने की जिसमे मुख्य अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश चतर सिंह व अतिथियो में राजीव त्यागी क्षेत्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश रोडवेज़ कर्मचारी महासंघ, जिले के तेज तर्रार अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, जिला मंत्री बिजेन्द्र कुमार रहे।
बैठक में मुख्यअतिथि के आदेश अनुसार रोडवेज में क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से मनोज कुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष व महामंत्री कपिल वर्मा को चुना गया। ठीक उसी प्रकार डिपो वाइज भी कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से यतेंद्र चौधरी को डिपो अध्यक्ष व इंद्रजीत को डिपो महामंत्री चुना गया। सभा अध्यक्ष ने आये हुए अतिथियो का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कहा आपने आज गाजियाबाद रीजन में भारतीय मजदूर संघ की नींव रखी है और आज से ही समस्त कार्यकारिणी कार्य करने लगेगी। भारतीय मजदूर संघ गाजियाबाद के जिला मंत्री बिजेन्द्र कुमार ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी व आश्वस्त किया कि भारतीय मजदूर संघ आपको कोई भी परेशानी नही होने देगा व आपके साथ कंधे से कंधे मिला कर खड़ा रहेगा। बैठक में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।
