युवाओं और छात्रों को समर्पित बजट : गर्व त्यागी

यूपी – गाजियाबाद गर्व त्यागी महानगर मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कहा आम बजट 2023-24 युवाओं और छात्रों को समर्पित बजट के रूप में दिखाई दे रहा है।
गर्व त्यागी ने कहा बजट में युवाओं और छात्रों के लिए अहम घोषणा की गई है। बजट में उनके हितों और विकास का विशेष ध्यान रखा गया है। सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च करेगी। युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कुशल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। छात्रों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार होंगी। 2014 से स्थापित मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। 3.5 लाख आदिवासी छात्रों के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शुरू किए जाएँगे। बजट में छात्र एंव युवा वर्ग को बड़ी सौग़ात मिली है।