यूपी – भारतीय जैन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि भारतीय जैन महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यो की आम सभा दिगम्बर जैन मंदिर के हाल में आयोजित की गई जिसका शुभारंभ णमोकार महामंत्र का उच्चारण व महावीर प्रार्थना से किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री अखलेश जैन ने महासंघ द्वारा विगत वर्षो में किये गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
श्रावक व श्राविकाओ द्वारा जीव दया, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र मे किये गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सुभाष जैन यमुनाविहार जीव दया, कमलेश जैन विवेक विहार को गरीब कन्याओ की शादी, आर्थिक सहायता, तीर्थ यात्रा में सहयोग, पूजा जैन मेरठ प्रतिमाह णमोकार महामंत्र का पाठ, जैन धार्मिक पाठशाला चलाने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
आर्यिका पद्मनंदिनी माताजी ने महासंघ के सामाजिक, धार्मिक, साधुसेवा के कार्यों की सराहा और अपना आशीर्वाद दिया।
महासंघ और जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए शांति धर्म चैनल का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया।हस्तिनापुर मे क्रय की गई भूमि पर कार्यान्वित प्रोजेक्ट श्री शान्ति-धर्म जैन आश्रम का शिलान्यास कार्यक्रम 19 मार्च 2023 को हस्तिनापुर तीर्थक्षेत्र पर बडे ही व्यापक स्तर से आयोजित होगा जिसमे सम्पूर्ण भारत वर्ष से जैन समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भाग लेगे।
महासंघ के विस्तार के लिए शिरोमणि संरक्षक प्रवीण जैन बलराम नगर लोनी, परम शिरोमणी संरक्षक राजेश जैन पुष्पांजलि दिल्ली ने अपनी सहमति प्रदान करके मार्गदर्शन किया।
महासंघ के सामाजिक धार्मिक विस्तृत कार्यों के विस्तार के लिए पदाधिकारयो तथा अनेक आवश्यक प्रकोष्ठो का गठन करके संयोजको को मनोनयन लैटर देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथी सजंय जैन विश्व जैन संगठन, रूची जैन ने भी सम्मेद शिखर जी तीर्थ आंदोलन संरक्षण पर संबोधित किया।
मंच संचालन नीरू जैन प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश, सुरभि जैन उत्तर प्रदेश महिला महामंत्री ने किया, संगीत के स्वर गायिका अन्नू जैन गाजियाबाद संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ व उनकी टीम ने प्रस्तुत किए।

