यूपी – गाजियाबाद केडीबी पब्लिक स्कूल कवि नगर में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भाग लेते हुए स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या निवेदिता राणा ने बताया स्कूल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समय-समय पर खेल विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन अंतर सदन किया गया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में संस्कृति सदन प्रथम स्थान पर रहा। सत्कर्म द्वितीय स्थान पर रहा वहीं सद्भावना सदन तृतीय स्थान पर रहा। किंतु महत्वपूर्ण यह रहा कि सभी खिलाड़ियों का बेहतरीन और शानदार प्रदर्शन रहा।







