यूपी – गाजियाबाद महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि एवं भारत जोड़ो यात्रा जो कन्याकुमारी से प्रारम्भ होकर श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) पहुंच कर 30 जनवरी को संपन्न हुई के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 30 जनवरी को लोहिया नगर स्थित गांधी पार्क पर एकत्र हो कांग्रेसियों ने जहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की वही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर राष्ट्रीय ध्वज फैहरा कर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा जी ने कहा की दमनकारी अंग्रेजों से आजादी पाने के लिए देश की आजादी की लड़ाई महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में लड़ी गई वही देश में अंग्रेजों के नीति पर चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश के अंदरनफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा नफरत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ी जा रही है। राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की यात्रा तय कर इस देश के अंदर यह तय कर दिया कि देश नफरत से नहीं मोहब्बत से चलेगा। बड़े दुख की बात है की गांधी के हत्यारे गोडसे को मानने और पूजने वाले लोग भारत सरकार में बैठे हुए हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वशिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व पीसीसी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ चीनी, काशीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी अन्ना, विनोद कर्दम, सुनील भारती, संजीव चौधरी, पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष पीसीसी सदस्य विजयपाल चौधरी, जिला महासचिव राम प्रकाश कश्यप, पूर्व विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सलमान मंसूरी, दलित कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तंजानिया, सेवादल युवा अध्यक्ष रिपुंजय ओझा, पूर्व अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष एहसान अली, दलित कांग्रेस प्रदेश महासचिव सूर्यकांत, जिला सचिव राजेंद्र शर्मा, एनएसयूआई जिला मीडिया प्रभारी साहिल अब्बासी, एनएसयूआई सचिव सैयद सरफराज, एनएसयूआई महासचिव रोहन कर्दम मौजूद रहे।






