शोभायात्रा के साथ एबीवीपी का छात्र गर्जना महानगर सम्मेलन संपन्न

यूपी – गाजियाबाद नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजियाबाद महानगर द्वारा “छात्र गर्जना” महानगर छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि योगेश त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि रिज़वान खान मीर, प्रांत सह संगठन मंत्री तरुण सिंह, प्रांत मंत्री क्षमा शर्मा, महानगर मंत्री गर्व त्यागी, महानगर अध्यक्ष रवीश कुमार एंव कवि राजपाल सिंह मंचासीन रहे। प्रस्ताव सत्र में महानगर मंत्री गर्व त्यागी एंव महानगर अध्यक्ष रवीश कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में वोकेशनल एजुकेशन का क्रियानवहन का विचारार्थ प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव सत्र में प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव सत्र के उपरांत आभाविप गाजियाबाद महानगर की शोभा यात्रा दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर से कालका गढ़ी चौक से पुराना बस अड्डा होते हुए नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ दुर्गा भाभी चौक पहुँची। शोभा यात्रा के उपरांत नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ दुर्गा भाभी चौक पर खुला मंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। खुला मंच पर छात्र नेताओं ने विचार व्यक्त किए एंव महानगर मंत्री गर्व त्यागी ने आभार व धन्यवाद किया। महानगर सम्मेलन में पार्षद राजीव शर्मा, राजकुमार सिंह, नरेश भाटी, एसएसटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय त्यागी, महानगर विस्तारक हर्ष पवार, अनुज ठाकुर, संदीप ठाकुर, नरदेव शर्मा, प्रिया तिवारी, अंकिता नेगी, सौभाग्य चौधरी, करण भारद्वाज, उदयन प्रभात, शिवम गौड़, सागर मिश्रा, जसवीर नागर, आकाश मिश्रा, निखिल गोस्वामी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।