हिमांशी शर्मा को मिला नेताजी सुभाष चन्द्र बोस रतन अवार्ड

यूपी – गाजियाबाद नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर दी अलिग्स फाउंडेशन, AICPERT, AMU NSS सभागार अलीगढ़ में सामाजिक क्षेत्र में जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा व जन मानव उत्थान समिति की महानगर अध्यक्ष साधना सिंह को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस रतन अवार्ड 2023 दे कर सम्मानित किया।
यह सम्मान AICPERT द्वारा NSS अलीगढ़ के सभागार अलीगढ़ में चेयरमेन् प्रोफेसर एम बेग व मुख्य अतिथि ग्रीन मैने उतराखंड सरकार मे एम्बेसडर विजय पाल बघेल द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से आए 40 सामाजिक कार्यकर्ताओं को विभिन्न क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्य के  लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस रतन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।