यूपी – गाजियाबाद सुप्रसिद्ध प्राचीन सिद्ध पीठ श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर बाबा दूधेश्वर नाथ का दुधेश्वर वेद विद्यापीठ के आचार्य एवं विद्वान पंडितों के मन्त्रोंउच्चारण के साथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी महाराज एवं मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप को भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कराया। इस दौरान नरेंद्र कश्यप ने मंदिर में समस्त सिद्ध समाधियां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महंत नारायण गिरी महाराज एवं दुग्धेश्वर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनने पर पहली बार दुधेश्वर मंदिर पहुंचे पर उनका रूद्राक्ष माला पटका एवं शोल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नरेंद्र कश्यप ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में माफियों पर बुल्डोजर चल रहा है। भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास हो रहा है। इस दौरान मंदिर मीडिया प्रभारी एस आर सुथार, यतेन्द्र नागर सदस्य उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा, सौरभ जायसवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, श्रुंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल, आचार्य तोयराज उपाध्याय, विकास पांडे मौजूद रहे।
