ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में समरकूल ने भी किया प्रतिनिधित्व



यूपी – गाजियाबाद बृहस्पतिवार को लखनऊ के दा सैन्ट्रम होटल में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित ग्लोबल इन्वैस्टर समिट में पूरे प्रदेश के उद्योगपतियों को यूपी में इन्वैस्ट करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग विकास कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने की तथा विभाग के सचिव अरविंद कुमार ने उपस्थित सभी उघमियो को इस संबंध में सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता और सहूलियत से अवगत कराया। बाद में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से मुलाकात करते हुए अपने आवास पर भोजन के लिए आमंत्रित किया।

इस समिट में गाजियाबाद से होम एंप्लायसिज के निर्माता समरकूल और थर्मोकूल कंपनी की ओर से दिवेश गोयल ने कंपनी का प्रतिनिधित्व करते हुए इस अभियान में कंपनी के सहभागी होने के दस्तावेज भी विभाग में जमा कराये। इस अवसर पर प्रदेश के सैकड़ों उद्योगपति सम्मलित रहे।