यूपी – गाजियाबाद शहर में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर में ठिठुरते लोगो को महापौर आशा शर्मा ने कंबल वितरण किए, साथ ही शहर में सभी आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव हेतु सभी व्यवस्था अलाव, कंबल, गद्दे आदि की व्यवस्था की गई हैं जिससे शहर में कोई भी व्यक्ति ठंड के प्रकोप में न आ सके।
पुराने रेलवे स्टेशन से चौधरी मोड़, कालका गढ़ी चोक से पुराने बस अड्डे,मेरठ मोड़ से हमदर्द चोक एवं रेलवे फाटक तक सड़क पर ठिठुरते लोगो को महापौर ने स्वयं कंबल दिए साथ ही जिन लोगो ने भोजन नही किया था उनको भोजन भी कराया, लोगो से बाते करी ओर हाल चाल जाना, बहुत से लोगो ने आशीर्वाद भी दिया। लोगो को बताया कि अगर सोने की या रुकने की कोई व्यवस्था नही है तो पास ही में नगर निगम का आश्रय स्थल है वहाँ भी अच्छी एवं सभी व्यवस्था है ठंड में रात गुजारने के लिए आप वहा भी जा सकते है।
इस तरह महापौर ने सभी जरूरतमंद लोगों की मदद की और वाकई जिन लोगों को कंबल की जरूरत थी उन्ही को कंबल दिए।







