ठंड के प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी सोमवीर सिंह ने गरीबों में वितरित किए कंबल

यूपी – गाजियाबाद ठंड पड़ते ही जनपद में हर वर्ष  सेवा कार्य करने वाले समाजसेवी गरीब एवं निर्धन लोगों को कंबल वितरण का कार्य करते हैं जिससे कि वे लोग भी ठंड से अपने को बचा सके। इसी कड़ी में पांडव नगर निवासी ठाकुर सोमवीर सिंह ने झुग्गी झोपड़ी व गरीब वर्ग के लोगों को बड़ी संख्या में कम्बल वितरण किए।
दिल्ली एनसीआर में नववर्ष की शुरुआत होते ही ठंड में भी अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया जिसके चलते मंगलवार को और अधिक ठंड बढ़ने के कारण लोगों को ठंड से ठिठुरते देखा गया।
ठंड के प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी ठाकुर सोमवीर सिंह ने जहां झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब निर्धन लोगों को कंबल वितरित किये वहीं उनके आर्थिक सहयोग के लिए कुछ धनराशी का भी योगदान किया और भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में किसी भी विपति के लिए उनसे संपर्क बना सकते हैं।