Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250403-WA0025
IMG-20250404-WA0036
Screenshot_20250410_184439_Samsung Notes
PlayPause
previous arrow
next arrow

संजीव गुप्ता ने वैष्णो धाम में माता रानी के दर्शन कर  मनाया अपना जन्मदिन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता और समरकूल के चेयरमैन ने सपनावत में माता रानी के भव्य मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन कराते हुए अपने माता पिता के चरणों में नमन कर अपना जन्मदिन मनाया।

रविवार को संजीव गुप्ता ने अपने समस्त परिवार सहित माता रानी के दर्शन करके जरूरतमंदों को कंबल और उपहार भी भेंट किए।

संजीव गुप्ता सदैव अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ तथा अपने सगे संबंधियों के संग ही मनाते हैं तथा धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सेवा कार्यों में ही विश्वास करते हैं इसलिए सपनावत मंदिर में उन्होंने परिवार सहित कुटुंब के अनेकों लोगों तथा मित्रगणों के साथ दूध और मेवे से बना 11 किलो का केक काटकर माता रानी को भोग लगाया तथा सभी ने मिलकर संजीव गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी रश्मि गुप्ता और भाई राजीव गुप्ता भी साथ रहे। इसके उपरांत आरडीसी में भी समाजसेवी बी के शर्मा हनुमान और वीके अग्रवाल ने संजीव गुप्ता का धूमधाम से स्वागत कर उनका जन्मदिन मनाया।