यूपी – गाजियाबाद क्रिसमस का त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। कांग्रेस के नेता अमित कुमार बंटी के सेक्टर 23 संजय नगर स्थित आवास पर पहुंचकर सामाजिक एवं राजनीतिक नेताओं ने क्रिसमस के अवसर पर बधाई दी और त्यौहार मनाया।
क्रिसमस के अवसर पर चर्चों में सुबह से ही कैंडल जला प्रार्थना करने वालों की भीड़ लगी रही। वहीं कांग्रेस नेता अमित बंटी के आवास पर इस अवसर पर संयुक्त रूप से केक काटकर भगवान यीशु मसीह का जन्मदिन मनाते हुए भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अमित कुमार बंटी ने कहा कि भगवान यीशु ने भाईचारे और सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया था यही संदेश हमारी भारतीय संस्कृति देती है जहां सब एक दूसरों के त्यौहार में शामिल होते हैं और बधाई के के माध्यम से सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार होता है।
इस अवसर पर अमित कुमार बंटी पूर्व उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस गाजियाबाद, सुनील चौधरी पूर्व पार्षद पीसीसी मेंबर, राजाराम भारती पीसीसी मेंबर, शिवम् गिरी पप्पू जनरलिस्ट, मुकेश कर्दम जनरलिस्ट, ओम प्रकाश शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस, लालमन सिंह पूर्व मेयर प्रत्याशी, आशीष प्रेमी अध्यक्ष एससी एसटी महानगर कांग्रेस, चेतन यादव पार्षद पति वार्ड 71, सुनील शर्मा जर्नलिस्ट, ब्रह्मदत्त, सुशील दिक्षित एडवोकेट, अमित चौधरी पूर्व सचिव महानगर कांग्रेस, बाबू , संतोष, अमित तालान, राजेश यादव, श्रीनिवास यादव, नौशाद उपस्थित रहे।







