यूपी – गाजियाबाद परमहंस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव शर्मा व परमहंस पब्लिक स्कूल के चेयरमैन के.पी. सिंह, प्रबंधक नरेंद्र चौधरी व स्कूल के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ संजीव शर्मा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं स्कूल के प्रांगण में कराई गई। बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में माही प्रथम रही तथा 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कार्तिक प्रथम रहे। इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं के अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें बुक बैलेंसिंग दौड़ में श्रीमती पिंकी मिश्रा प्रथम रही व श्रीमती नीलम द्वितीय स्थान पर रही।
