Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बढ़ती ठंड में नगर निगम ने रैन बसेरों पर मूलभूत सुविधाओं की कराई व्यवस्था

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देशानुसार रैन बसेरों पर गद्दे, कंबल, चादर, दरी व शौचालय की व्यवस्था के साथ-साथ जहां मनोरंजन के लिए एलईडी भी लगाई गई है वही सैनिटाइजेशन मास्क की व्यवस्था भी कराई गई है, जिसको वरिष्ठ प्रभारी शिवपूजन यादव अपर नगर आयुक्त की देखरेख में व्यवस्थित कराया जा रहा है।

अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव ने बताया कि महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त के निर्देश के अनुसार 12 स्थाई तथा 6 अस्थाई रैन बसेरो पर मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित कराई गई है जिसमें पर्याप्त मात्रा में गद्दे, कंबल, चादर, दरी, रसोई में बर्तन, सिलेंडर, मनोरंजन हेतु एलइडी, शौचालय, स्नानघर, आग से सुरक्षा हेतु फायर सिलेंडर, सुरक्षा व्यवस्था हेतु सुरक्षा गार्ड, संपूर्ण प्रकाश व्यवस्था, शीत लहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था, सैनिटाइजेशन व मास्क की व्यवस्था स्थाई शेल्टर होम पर कराई गई है। इसी के अनुरूप अस्थाई रैन बसेरों पर गद्दे, कंबल, तखत, स्वच्छ पेयजल, सुरक्षा गार्ड, संपूर्ण प्रकाश व्यवस्था, मास्क सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई गई है जिन का जायजा प्रतिदिन प्रातः और शाम को संबंधित जोनल प्रभारियों द्वारा भी लिया लिया जाता है।