Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे के उपलक्ष में किया गया भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 22 दिसंबर 2022 को सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल मरियम नगर नंदग्राम के प्रांगण में प्रभु येशु मसीह के जन्म पर क्रिसमस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सिंगिंग में प्रथम स्थान फ्रांसिस द्वितीय स्थान विंसेंट तृतीय स्थान तृषा ने प्राप्त किया। केक बनाने की प्रतियोगिता में नर्सरी व प्राइमरी विंग प्रतियोगिता में नर्सरी स्तर पर फर्स्ट एनजीना द्वितीय स्थान गरिटा तृतीय स्थान किरण मैडम ने प्राप्त किया। प्राइमरी स्तर में मोहिनी ने प्रथम मोनिका ने द्वितीय एवं आकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वही विद्यालय के छात्रों द्वारा गाजियाबाद जनपद में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर एनसी उकेन सिस्टर एनी जॉन्स उप प्रधानाचार्य ने प्रमाण पत्र मीमेंटो दे देकर सम्मान किया।

गायन तथा नृत्य कार्यक्रमों में सभी बच्चों ने प्रतिभाग कर भरपूर आनंद उठाया। प्रधानाचार्य सिस्टर एनसी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर सैंटा क्लॉस द्वारा बच्चों को उपहार तथा केक वितरण के साथ-साथ क्रिसमस की बधाइयां दी गई।


इस अवसर पर कपिल शर्मा ज्योति त्यागी निकोलस अलका सीमा शिवांग गुप्ता अमृता राकेश लिसा एलएस  उपस्थित रहकर कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। वही मंच संचालन अनु शर्मा तान्या द्वारा किया गया।