वार्ड 13 में बसपा से भावी पार्षद प्रत्याशी नीलम सिंह ने किया जनसंपर्क

यूपी – गाजियाबाद घुकना वार्ड नं० 13 में बसपा से पार्षद पद की भावी प्रत्याशी नीलम सिंह पत्नी गजेन्द्र सिंह ने वार्ड नं०13 घुकना में क्षेत्रवासियों से संपर्क साधा, इस बीच गली नंबर 2 ब्रह्मपुरी घूकना में निगम कर्मियो द्वारा पानी की लाइन डालने के लिए उखाड़ी गई इंटरलॉकिंग टाइलों को लगवाने के लिए समस्या से दयाचंद्र पाल, उदयवीर सिंह सोम, सुरेश त्यागी, कुसुम त्यागी, सुशील त्यागी, नीरज शर्मा द्वारा अवगत करवाया गया।
बसपा से पार्षद भावी प्रत्याशी नीलम सिंह द्वारा  समस्या का तत्काल समाधान करने के लिए नगर आयुक्त एवं जिलाधिकारी गाजियाबाद को लिखित शिकायत प्रेषित करते हुए समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों/कर्मियों को निस्तारण करने हेतु आदेशित करने हेतु अनुरोध किया गया।
इस मौके पर वार्ड नं० 13 घुकना से बसपा पार्टी की पार्षद पद हेतु भावी प्रत्याशी नीलम सिंह पत्नी श्री गजेन्द्र सिंह एवं वरिष्ठ समाज सेवी व विधि विशेषज्ञ गजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र कुमार, मनोज साईकिल वाले, सतीश कुमार, विनोद पाल हलवाई, मुकेश शर्मा, ज्योति, सुनील, सतवीर सिंह, अंकित मौजूद रहे।