पदयात्रा के साथ भाजपा ने मनाया 42 वां स्थापना दिवस

यूपी – गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना 42वां स्थापना दिवस मनाया, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है और डॉ. मुखर्जी, पंडित दीनदयाल, भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के सपनों को साकार करने वाली भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के अंदर राजनैतिक स्थिरता का पर्याय बन चुकी है। अब भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। प्रधानमंत्री  का राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन एवं मार्गदर्शन देश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण आज सर्वत्र दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आह्वाहन किया है की मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जो विकास हुआ है, विभिन्न आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जनता को सरकार की गतिविधियों से अवगत कराया जाए अन्योदय के आदर्श वाक्य एवं सामाजिक न्याय पर ध्यान केंद्रित करें। 7 से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाएं। संबोधन के बाद सभी कार्यकर्ता राधा मोहन सिंह एवं महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में पार्टी का टोपी और पटका पहन कर पदयात्रा के लिए निकले। पदयात्रा कार्यालय से शुरू होकर राकेश मार्ग स्थित किंग एंड क्वीन बैंकट हॉल पर समाप्त हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देश भर के कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया जिसे सुनने के लिए बैंकट हॉल में बड़ा स्क्रीन लगाकर व्यवस्था की गई थी l प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को भी सुना।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा स्थानीय निकाय के प्रदेश सह संयोजक अशोक मोंगा, महापौर आशा शर्मा मंडल अध्यक्ष  दयानंद बंसल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक दिनेश गोयल , मंडल प्रभारी अश्वनी शर्मा ,पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल,  वेद प्रकाश खादी वाले, हिमांशु लव, तेन सिंह, डॉक्टर ओ पी अग्रवाल, अनिल सावरिया, अशोक गोयल,  भरत सिंह कोरी, धीरज शर्मा, राहुल गोयल, सुभाष शर्मा, साक्षी नारंग, इंदु जौहरी, मास्टर अमर दत्त शर्मा, सरदार एस पी सिंह, गुंजन शर्मा, बलदेव राज शर्मा, आशु वर्मा, संजय कश्यप, मयंक गोयल, राजेन्द्र मित्तल, विक्रम सैनी, राजकुमार नागर, विवेक गर्ग, हिमांशु गर्ग, चमन चौहान, उदिता त्यागी,राजेन्द्र तितोरिया, अशोक संत, अमित त्यागी, दयानद बंसल, विनीत गुप्ता, प्रदीप चौधरी, धीरज अग्रवाल, प्रमोद देवी, रुचि गर्ग, लवली कोर, प्रदीप चौहान, मोनिका पंडित, देवेंद्र भारती, राकेश त्यागी, पंकज भारद्वाज, राजेश जैन, मनोज यादव, अक्षय चौधरी, अरविंद भारती, संजय कांत, अनुज मित्तल, नवनीत गुप्ता, पीताम्बर पाल, कामेश्वर त्यागी, नीरज गोयल, सचिन सोनी, राजकुमार नागर, वरुण नागर, सुनील शर्मा उपस्थित रहे।