यूपी – गाजियाबाद कार्तिक मास के पावन अवसर पर संस्कार प्रवाह चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 108 कुंडीय भव्य यज्ञ का आयोजन संस्कार उपवन कुर्सी, मुरादनगर पर किया गया। जिसमें विशेष रुप से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के शिलान्यास का पूजन करवाने वाले गंगाधर पाठक का शुभ आगमन हुआ। उन्होंने 108 कुंड पर बैठे हुए गाजियाबाद के संभ्रांत 108 परिवारों के द्वारा यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न कराया। यज्ञ पूर्ण शास्त्रीय विधि से हुआ। सभी भक्तों ने अति श्रध्दा और भक्ति से यज्ञ किया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप भी उपस्थित हुए जिन्होंने यज्ञ के कार्यक्रम से पूर्व भगवान गणेश का पूजन किया। इस क्रम में संस्कार उपवन की भूमि का भी पूजन हुआ। सुंदरकांड के उपरांत वृंदावन से पधारे हुए संतो ने यज्ञ का कार्य कराया।
संस्कार उपवन के संस्थापक नवनीतप्रिय दास के द्वारा भी सुंदर प्रवचन किया गया जिससे लोग आनंदित हुए। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का आगमन हुआ। बाद में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव गुप्ता समरकूल, के डी त्यागी, अमरजीत सिंह बिड्डी, अशोक गोयल राज्य मंत्री, आनंद अग्रवाल, योगेश कंसल, अनिल सांवरिया, भानू सिसौदिया, मनीष श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, नवीन गुप्ता, वीरेंद्र सारस्वत, वीरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल, अतुल गुप्ता, अतुल जैन, मोहन दास आदि का यजमान के रूप में सहयोग रहा।







Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
संस्कार उपवन पर 108 परिवारों द्वारा कुंडीय यज्ञ सम्पन्न
Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin
