गरीब जरूरतमंद परिवारों की शादी का खर्च उठाएंगे : आर डी शर्मा

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ व मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा ने बताया कि  आगामी 14 अप्रैल को निःशुल्क सामूहिक विवाह कराने जा रही हैं। शादी का पूरा खर्च संस्था उठाएगी।
गरीबो असहायों व जरूरतमंद लोगों द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण समय से अपने बेटे बेटियों की शादी नहीं हो पाती साथ ही कई लोग कर्जदार बन जाते है और उसका नतीजा कभी कभी काल बनकर उभरता है। इन सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्था राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ व मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति ने सामूहिक विवाह कराने का फैसला लिया है। इसकी तैयारी को लेकर समाजसेवी व शहर के सबसे प्रख्यात बीके शर्मा हनुमान द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्था के तमाम पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 31 नवदम्पति जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। दोनों पक्षो को उपहार भी दिया जाएगा। संस्था के संस्थापक पंडित आर डी शर्मा ने बताया कि सामुहिक विवाह शहर के क्रिस्टल पैलेस होटल सीओ इंदिरापुरम ऑफिस के सामने वसुंधरा गाजियाबाद में आयोजित किया जाएगा। विवाह के मौके पर सभी वैवाहिक परम्परा को ध्यान में रखा जाएगा। हर दूल्हा पक्ष को अलग अलग चारपहिया वाहन से बैण्ड बाजा, आतिशबाजी के साथ दरवाजे लाया जाएगा। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम होगा विधि विधान से सभी के फेरे कराए जाएंगे तत्पश्चात दुल्हन और बारातियों को सम्मान पूर्वक विदा किया जाएगा। इस विवाह समारोह का न्योता शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों राजनीतिक हस्तियों को भेजा जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री अरविंद शर्मा को भी आमंत्रित कर दिया गया है। प्रेस वार्ता में कपिल शर्मा के के शर्मा राजीव शर्मा अंजना त्यागी भक्ति सिंह अनीता शर्मा पूनम चौधरी नीलम त्यागी संदीप शर्मा मौजूद रहे।