यूपी – गाजियाबाद राजा कार बाजार के मालिक राजा द्वारा रंगदारी नहीं दिए जाने पर जान से मारने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपी को तो गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन मुख्य गवाह संजीव त्यागी को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। पीड़ित संजीव त्यागी ने एसएसपी को खत लिखकर अपनी सलामती की गुहार लगाई है।
संजीव त्यागी का कहना है कि इस मामले में एक आरोपी जितेंद्र त्यागी जिसे राजा कार बाजार के मालिक राजा की सुपारी दी गई थी वह फरार चल रहा है। जितेंद्र त्यागी हिस्ट्री शीटर बदमाश है जिसपर हत्या समेत कई अन्य गंभीर अपराध दर्ज हैं। संजीव त्यागी ने बताया कि उनकी बहन का घर जितेंद्र त्यागी के घर के पास है। जितेंद्र त्यागी लगातार मेरी बहन के परिवार को भय दिखा कर मुझ पर उक्त कैस से गवाही खत्म करने का और आरोपियों के पक्ष में एफिडेविट देकर मामले से हाथ पीछे हटाने का दवाब बनाया जा रहा है। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी जितेंद्र त्यागी व अन्य दो सूटरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई कर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
