यूपी – गाजियाबाद जन्मदिन हर इंसान के लिए साल का सबसे खास दिन होता है। जिस दिन हमे दोस्तों से ढेरों गिफ्ट्स और बड़ों से प्यार और आशीर्वाद मिलता है। बच्चे हो या बड़े जन्मदिन हर किसी के लिए खास होता है, ऐसे में सभी के मन में इच्छाएं होती है की इस खास मौके पर उन्हें सभी जानने वालों से ढेरो बधाइयाँ मिलें। यह एक ऐसा खास दिन होता है जिस दिन हर कोई अपने मन की बात हमसे कह देता है। गाजियाबाद के डार्क हाउस कैफे कवि नगर में तरुण गौतम वह मोंटी गौतम एवं दोस्तों सहित गाजियाबाद के युवा समाजसेवी सुन्नी चौधरी का जन्मदिन मनाया गया, जिसमें मैसेज एवं वीडियो कॉल के माध्यम से पंजाबी, बॉलीवुड, हरियाणवी सिंगर, अभिनेताओं ने सुन्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
रेणुका पवार हरयाणवी गायिका ने वीडियो के माध्यम से कहा हम आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं, आपकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता, आपको अपने बड़े भाई के रूप में पाकर धन्य हो गयी जन्मदिन की बधाई। प्रांजल दहिया संगीत कलाकार ने कहा जन्मदिन मुबारक हो सुन्नी चौधरी आपको दुनिया की सभी खुशियां मिले। बीरू कटारिया ने जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए कहा सुन्नी की गर्मजोशी और काम करने की क्षमता ये चीजें लोगों को बहुत प्रेरणा देती हैं, जन्मदिन की शुभकामनाएं आपके स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले साल के गौरवशाली होने की कामना करता हूं।
बॉलिवुड अभिनेता अस्मित पटेल ने लिखाकर कहा आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रभु आपको लम्बी और स्वस्थ आयु प्रदान करें जन्मदिन की बधाई चौधरी साहब। हरयाणवी गायिका सपना चौधरी ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि गरीब लोगों के कल्याण के लिए आपका समर्पण बहुत ही सराहनीय है। आपके पास अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति और स्वास्थ्य हो। अपने जन्मदिन का आनंद लें सर शुभकामनाएं। डार्क हॉउस कैफे के संस्थापक तरुण गौतम ने शुभकामनाएं देते हुए कहा सुन्नी तुम कई मायनों में गोल्ड हो गए हैं।
अक्षय कुमार को 50वें जन्मदिन की बधाई। प्यार और शुभकामनाएं। मोंटी गौतम ने भी सुन्नी चौधरी को कहा आपके लिए यह साल शानदार हो, हमेशा सौभाग्यशाली और खुश रहें।
सुन्नी चौधरी ने सभी का शुक्रियादा करते हुए कहा मेरे जन्मदिन पर इतना प्यार देने के लिए सभी दोस्तों, बहनों भाइयों का बहुत-बहुत आभार धन्यवाद।
