यूपी – गाजियाबाद समाजसेवी जितेंद्र भाटी ने नगर निगम की सहायता सेपांडव नगर डायमंड फ्लाईओवर के नीचे ग्रीन बेल्ट में 100 पौधों का वृक्षारोपण करा।
जितेंद्र भाटी ने बताया वृक्षारोपण के दौरान पांडव नगर केआरडब्ल्यू के सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने दीपावली के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने वे उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वही दीपावली पर पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए प्रदूषण रहित पटाखे छोड़ने का आह्वान किया तथा वृक्षारोपण के लिए नगर निगम के कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पांडव नगर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रणवीर सिंह उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह महासचिव सीपी सिंह मोगा सिंह भी मौजूद रहे।
