यूपी – गाजियाबाद शास्त्री नगर विश्व आयुर्वेद परिषद के तत्वाधान में नेहरू वर्ल्ड स्कूल के सभागार में धन्वंतरि जयंती समारोह के उपलक्ष्य में सेमीनार आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरी के सामने ज्योति प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
आहार विषय पर डॉ शुभम गर्ग ने विस्तार से जानकारी दी। आयुर्वेद मतानुसार आहार विहार विचार व्यवहार का स्वास्थ्य में बड़ा महत्व है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव विश्व आयुर्वेद परिषद ने की। उन्होंने परिषद के बारे में अवगत कराया एवं विश्व आयुर्वेद परिषद की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। मूलचंद हास्पिटल की आयुर्वेद विभाग की अध्यक्षा डॉ शशिबाला ने पंचकर्म एवं पी सी ओ डी स्त्री रोग विषय पर विचार प्रस्तुत किया। डॉ आंनद वशिष्ठ ने जीवन में आयुर्वेद का प्रयोग एवं महत्व पर सुन्दर प्रस्तुति दी। डॉ श्रीकांत, डॉ महेश अग्रवाल, डॉ चंद्रचूड़ मिश्रा, डॉ सुनीता गुप्ता ने विभिन्न विषयों पर विचार रखे। डॉ सुभाष गुप्ता, डॉ पारूल अग्रवाल, डॉ संदीप गर्ग ने मंच संचालन किया। लगभग 100 चिकित्सक एवं 20 आयुर्वेदिक छात्रों ने भाग लिया। लगभग 16 आयुर्वेदिक औषधि निर्माता कंपनीयों ने भाग लिया एवं रोगीयों को निशुल्क औषधि वितरण की। डॉ यू एस चौधरी ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मऋषि विभूति डॉ बी के शर्मा हनुमान, डॉ, सुनील दत्त, डॉ लालबहादुर शर्मा, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ ओमपाल आर्या, डॉ रजनीश, डॉ जयपाल सिंह, डॉ अशोक गुप्ता, डॉ रवि दूबे, डॉ अनिल त्यागी, डॉ रविकांत त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य में सेमीनार का किया आयोजन
Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin
