Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250403-WA0025
IMG-20250404-WA0036
Screenshot_20250410_184439_Samsung Notes
PlayPause
previous arrow
next arrow

फेडरेशन ऑफ देहली शामियाना डीलर्स ने किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक चावला को सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin




दिल्ली – फेडरेशन ऑफ देहली शामियाना डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन का सम्मान समारोह जनकपुरी, नई दिल्ली में जनकपुरी क्लब में आयोजित किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक चावला, महासचिव अनिल राव, दिल्ली फेडरेशन के चेयरमैन पवन सेठ, अध्यक्ष विनोद खुराना, कोषाध्यक्ष एवं दिल्ली फेडरेशन महासचिव पंकज शौकीन की उपस्थिति सराहनीय रही।

इस सभा में टेंट वेंकट एवं कैटरर्स व्यापारियों को आ रही परेशानियों से अवगत कराया और केंद्र सरकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक चावला ने टेंट, बैंकट हॉल व फार्म हाउस पर जीएसटी की दर 18% से घटाकर 12% करने की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव अनिल राव ने राजस्थान और साउथ दिल्ली में बैंकट हॉल और फार्म हाउस बनाने पर वार्षिक शुल्क लगाकर नगर निगम द्वारा अनुमति दिए जाने की प्रशंसा करते हुए अन्य प्रदेशों में भी इसको करने की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा किसान भाइयों को किसान क्रेडिट कार्ड दिए जाते हैं उसी प्रकार टेंट, फार्म हाउस व वेंकट व्यवसायियों को भी सेवा क्रेडिट कार्ड दिए जाने की मांग की। दिल्ली महासचिव पंकज शौकीन ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और मंच का सफल संचालन किया। ऑल इंडिया महिला विंग अध्यक्षा मधु सेठ को आल इंडिया द्वारा 19 वे महाधिवेशन में लाईफ़ टाईम अचीवमेंट अवार्ड दिये जाने पर उनका सम्मान किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अशोक चावला को उनकी सेवाओं को देखते हुए दिल्ली फेडरेशन ने सम्मानित किया। इस समारोह में दिल्ली फेडरेशन के सभी पदाधिकारी और व्यापारियों ने बड़ी संख्या में आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी इसमें भाग लिया।