यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय पंजाबी युवा संगठन द्वारा गांधीनगर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे सर्व समाज की सहमति से अंकुश अरोड़ा को गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अंकुश अरोड़ा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि समाज ने मुझको जो ये जिम्मेदारी दी है इसका पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पालन करूंगा और गाजियाबाद में संगठन को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनू बग्गा, समाजसेवी प्रवीण बत्रा, रवि कालिया, तनुज खन्ना, हिमांशु बत्रा, दीपेश अरोड़ा, प्रिंस वाधवा, हर्ष बाठला, अनिल अरोड़ा, हर्ष शर्मा उपस्थित रहे।
