Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
IMG-20240914-WA0017
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर कांशीराम सेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर निकाली पदयात्रा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद कांशीराम सेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर कांशीराम जी की 16वीं  पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया और पदयात्रा निकाली।

रविवार की सुबह 9:00 बजे काशीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी अन्ना के नेतृत्व में काशीराम सेना के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिब्बन पुरा में एकत्रित होकर काशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद काशीराम सेना के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई पदयात्रा नवयुग मार्केट अंबेडकर पार्क से होते हुए सेक्टर 23 संजय नगर बुध विहार पर संपन्न हुई।
इस दौरान कांशीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी अन्ना ने भारत सरकार द्वारा कांशीराम जी को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने की मांग की।
कांशीराम  सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी अन्ना राष्ट्रीय महासचिव संजीव चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कर्दम संरक्षक रामेश्वर दत्त एडवोकेट राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह आनंद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुनील भारती कांग्रेस महिला महानगर अध्यक्ष कमलेश इंजीनियर कमल सिंह रामपाल शाक्य सहित बड़ी संख्या में कांशीराम सेना एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।