एमपी – नरसिंहपुर 23 सितंबर 2022 को परमहंसी गंगा आश्रम झोटेश्वर जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश में ब्रह्मलीन जगद्गुर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय सर्वदलीय गोरक्षा महा अभियान समिति के पदाधिकारियों जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत कैलाश गिरी, राष्ट्रीय महामंत्री जयप्रकाश सनातनी, प्रचारक स्वामी त्रिभुवन दास, कथा व्यास कनिष्का भारती, वरविंद सभी ने ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पण किए। उसके उपरांत झोटेश्वर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी की श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंच पर जाकर हजारों साधु संतों के बीच श्रद्धांजलि सभा में स्वामी सुबुधनंद ने ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी की वसीयत पड़ कर सुनाई। वसीयत के अनुसार ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती होंगे जोकि गोरक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह स्वामी सदानंद द्वारका शारदा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य होंगे। दोनों शंकराचार्य का मंच पर गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने स्वागत किया व शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।
