यूपी – गाजियाबाद आए दिन पालतू कुत्तों द्वारा हमलों की घटनाओं के बाद अब पशु प्रेमी को सड़क के कुत्तों को खाना देना भारी पड़ने लगा है। सड़क के कुत्तों को खाना खिलाने वालों के साथ भी अब कॉलोनी वाले हाथापाई पर उतारू हो गए हैं।
मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के शक्ति खंड 3 का है जहां क्षेत्र के कुत्तों को समय समय पर खाना देने वाले निपुन नंदा को कुछलोगों द्वारा घर से बुलाया गया और गाली गलौज करते हुए कुत्तों को खाना ना देने को कहा, देखते ही देखते बात बढ़ गई और लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित द्वारा थाना इंदिरापुरम में तहरीर दी गई पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी के आधार पर 4 लोगों तरुण वर्मा, अमित गोस्वामी, जुगल किशोर और राजू के खिलाफ गाली गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी के तहत 323, 504, 506 और 427 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
