यूपी – गाजियाबाद प्राचीन सिद्ध पीठ श्रीबाला त्रिपुर सुंदरी देवी मंदिर दिल्ली गेट गाजियाबाद में चैत्र नवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा शनिवार 2 अप्रैल 2022 को चैत्र नवरात्र का प्रारम्भ हो रहा है जो प्राचीन देवी मंदिर के महंत गिरीशानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता एवं सानिध्य में प्रारंभ होगा।
श्रीबाला त्रिपुर सुंदरी देवी मंदिर ।में नवरात्रि महोत्सव 2 अप्रैल से आरंभ होकर 10 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें प्रातः काल घट स्थापना होगी तत्पश्चात प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे शतचंडी महायज्ञ पाठ आचार्य राम मनोहर अग्निहोत्री एवं 11 विद्वान पंडितों द्वारा प्रतिदिन किया जाएगा एवं शाम 7:00 बजे से हवन किया जाएगा जो प्रतिदिन 10 अप्रैल तक चलेगा। वही 9 अप्रैल को विशाल पंखा शोभायात्रा निकाली जाएगी जो गाजियाबाद शहर के विभिन्न बाजार से होती हुई निकलेगी। जगह जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कार्यक्रम किया जायेगा। 10 अप्रैल को कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में साधु महात्मा एवं श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
देवी मंदिर के महंत गिरीशानंद गिरि महाराज ने बताया कि
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि मां दुर्गा जिससे भी प्रसन्न होती हैं उस पर खास कृपा करती हैं। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी माना जाता है।
