यूपी – गाजियाबाद श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में 9 सितंबर 2022 को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कल्पना सक्सेना कमांडेंट 47 बटालियन को आमंत्रित किया गया। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने बुके देकर उनका सम्मान किया।
कल्पना सक्सेना ने सभी छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें भविष्य में अपना लक्ष्य चुनने के लिए प्रोत्साहित किया तथा उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर चारों सदनों के हेड गर्ल, वाइस हैड गर्ल, कैप्टन तथा वाइस कैप्टन को सेसे तथा बैज देकर सम्मानित किया गया।
हेड गर्ल हिमांशी सिंह
वाइस हैड गर्ल इशिता अग्रवाल, कैप्टन लक्ष्मी हाउस रिया पाठक वाइस लक्ष्मी हाउस सुहानी सारस्वत, कैप्टन गार्गी हाउस सलोनी कौशिक
वाइस कैप्टन गार्गी हाउस अंजली शर्मा, कैप्टन कस्तूरबा हाउस निकिता शर्मा वाइस कैप्टन कस्तूरबा हाउस पंखी शर्मा, कैप्टन टेरेसा हाउस मिसबा खान
वाइस कैप्टन टेरेसा हाउस अनंवा शर्मा,
कैप्टन स्पोर्ट्स अफरीन अंसारी वाइस कैप्टन स्पोर्टस स्नेहा, वाइस कैप्टन कल्चरल प्रकृति माथुर को बनाया गया।
