यूपी – गाजियाबाद प्रधान मंत्री भारत सरकार की महत्वाकांशी योजना स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत कायाकल्प अवोर्ड योजना में पहला स्थान प्राप्त करने वाली सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मुरादनगर ने वर्ष 2022 में गाजियाबाद ने एक बार फिर से मंडल में NQAS सर्टिफिकेशन में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।
डॉ प्रदीप यादव अधीक्षक सीएचसी मुरादनगर ने बताया 4 व 6 अगस्त 2022 को दो सदस्यीय टीम द्वारा अस्सेस्मेंट किया गया जिसमे 80.75 % अंक प्राप्त कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर NQAS क्वालीफाइ किया एवं सीएचसी मुरादनगर ने लक्ष्य योजना के अंतर्गत LR 84 % OT 79 % अंक प्राप्त कर मंडल की प्रथम लक्षय सर्टिफाइड
राष्ट्रीय स्तर की क्वालिटी की बहुयामी उच्च स्तरीय टीमों द्वारा आंकलन कर समस्त मानकों को उत्तीर्ण कर यह खिताब हासिल किया। उन्होंने बताया जनपद एवम मेरठ मंडल में यह पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जिसने यह दोनों खिताब एक साथ हासिल किए।
