Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

बालक एवं बालिका वर्ग क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका 19 व 14 आयु वर्ग एचएचकेएम इंटर कॉलेज माधोपुरा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजकुमार, प्रबंधक सिद्धांत चौधरी एवं धारा सिंह गर्ल्स हाई स्कूल की प्रधानाचार्य दीपमाला ने दीप प्रज्वलित कर किया।


प्रतियोगिता में गाजियाबाद क्षेत्र की एचएचकेएम इंटर कॉलेज माधोपुरा गाजियाबाद, श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज गाजियाबाद, शंभू दयाल इंटर कॉलेज गाजियाबाद, सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज, किसान आदर्श इंटर कॉलेज बम्हेटा, लालचंद इंटर कॉलेज साहिबाबाद, लोकमान्य तिलक जनता इंटर कॉलेज मोरटा, सरस्वती इंटर कॉलेज गाजियाबाद, मनोहरी विद्या मंदिर, कन्या वेदिक इंटर कॉलेज, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज विजय नगर, एम बी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमएमएच इंटर कॉलेज आदि की टीमों ने प्रतिभाग किया।


प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज गाजियाबाद की टीम ने शंभू दयाल इंटर कॉलेज गाजियाबाद की टीम को 10 के मुकाबले 23 अंकों से हराया।
अंडर 14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री सनातन धर्म इंटर कॉलेज गाजियाबाद ने किसान आदर्श इंटर कॉलेज बम्हेटा की टीम  को 24 के मुकाबले 57 अंकों से हराया।

अंडर-19 बालिका आयु वर्ग में खेले गए फाइनल मैच में लोकमान्य तिलक जनता इंटर कॉलेज मोरटा ने गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज गाजियाबाद को 23 के मुकाबले 48 अंकों से हराया। अंडर 14 बालिका आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में कन्या वेदिक इंटर कॉलेज ने लोकमान्य तिलक जनता इंटर कॉलेज मोरटा को 32 के मुकाबले 40 अंकों से हराया। प्रतियोगिता में निशांत चौधरी, जितेंद्र सहलोत एवं निशांत कुमार रेफरी रहे तथा समस्त टीमों के टीम कोच व मैनेजर एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।