लक्ष्मी सिंह ने संभाला गाजियाबाद पुलिस आयुक्त का कार्यभार

पूर्व पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने किया स्वागत

यूपी – गाजियाबाद। नवागत पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने शनिवार को कमिश्नरेट गाजियाबाद पहुंचकर पुलिस आयुक्त के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कमिश्नरेट के पूर्व पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यभार ग्रहण करने के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नवागत पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कमिश्नरेट गाजियाबाद के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लक्ष्मी सिंह के पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के साथ ही कमिश्नरेट गाजियाबाद में नई प्रशासनिक जिम्मेदारी की शुरुआत हुई है। वहीं, पूर्व पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान अधिकारियों ने नवागत पुलिस आयुक्त का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।