दिनेश गोयल की जीत पर इंद्रजीत सिंह टीटू ने दी बधाई

12,855 मतों से लगातार दूसरी बार एमएलसी बनने पर जताई खुशी, कहा- जीत उनके व्यवहार और सेवाभाव की जीत

यूपी – गाजियाबाद। विधान परिषद चुनाव में दिनेश गोयल की लगातार दूसरी बार जीत पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मेरठ मंडल अर्बन कमेटी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी इंद्रजीत सिंह टीटू ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 12,855 मतों से हासिल हुई यह जीत दिनेश गोयल के प्रति लोगों के विश्वास और उनके व्यवहार का परिणाम है।

इंद्रजीत सिंह टीटू ने अपनी और अपने परिवार की ओर से दिनेश गोयल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी जीत भाईचारे, सेवाभाव और लोगों के प्रति उनके सहयोगात्मक व्यवहार की जीत है। दिनेश गोयल हमेशा जरूरतमंदों और समाज के लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में समाज और गाजियाबाद के लोगों के हित से जुड़े जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करने का अवसर अब दिनेश गोयल को दोबारा मिला है। उन्हें उम्मीद है कि अपने दूसरे कार्यकाल में दिनेश गोयल जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।