
व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की महानगर कार्यकारिणी का विस्तार, प्रत्येक बाजार में गठित होंगी संगठन की इकाइयां
यूपी – गाजियाबाद। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोहल ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान, सुरक्षा और व्यापार का विकास संगठन की प्राथमिकता है। व्यापारियों के सुख-दुख में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन और भारतीय कारीगरों द्वारा निर्मित सामान के उपयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।
धर्मेंद्र सोहल ने कहा कि भारत में निर्मित उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुओं को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। गाजियाबाद में शांति और सुरक्षा के साथ व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सभी व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
संगठन के चेयरमैन रजनीश बंसल, मुकेश गोयल, विकास बंसल, देवेंद्र हितकारी और गुलशन भाबरी के मार्गदर्शन में प्रत्येक बाजार में संगठन की इकाइयां बनाई जाएंगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके आर्य, संदीप सिंघल, अजय कुमार गोयल, राकेश बाटला, अजय चोपड़ा, बीएन अग्रवाल, सुनील गुप्ता और रघुबीर सोनी इसमें सहयोग करेंगे। महामंत्री कपिल गर्ग, रिंकू त्यागी और कोषाध्यक्ष हर्ष गुलाटी संगठन का विस्तार करेंगे।
युवा महानगर अध्यक्ष अंकुर गोयल अपनी टीम बनाएंगे। महिला टीम में सीमा गोयल, रूबी अग्रवाल, ममता गुप्ता, अमिता गोयल, पूनम भारद्वाज और शीतल अरोड़ा को जिम्मेदारी दी गई है। मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी, खोड़ा और हिंडन पार क्षेत्र में भी संगठन का विस्तार किया जाएगा।

