सपा नेता मनोज पंडित की बेटी हर्षिता ने बढ़ाया गाजियाबाद का मान

अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान, 30 स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच दिखाई प्रतिभा

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पंडित की बेटी हर्षिता शर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा हर्षिता ने राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरकेजीआईटी), गाजियाबाद में आयोजित ‘विवेचना-2026’ अंतरविद्यालयीय प्रतियोगिता में पेपर प्रस्तुतीकरण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

27 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। हर्षिता ने ‘शहरीकरण और बदलती सांस्कृतिक परंपराएं’ विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने विषय की गहरी समझ और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर हर्षिता को 5100 रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

हर्षिता की सफलता पर उनके पिता एवं समाजवादी पार्टी के नेता मनोज पंडित ने प्रसन्नता व्यक्त की। यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और साबित करती है कि मेहनत, आत्मविश्वास तथा लगन से सफलता हासिल की जा सकती है।