श्रीचंद शर्मा की 18,099 मतों से ऐतिहासिक जीत पर सर्व समाज महासंघ ने दी बधाई

यूपी – गाजियाबाद। एमएलसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्रीचंद शर्मा की 18,099 मतों से हुई ऐतिहासिक जीत पर सर्व समाज महासंघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र त्यागी ‘वशिष्ठ’ ने कहा कि यह जीत शिक्षक समाज के विश्वास, समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम है। उनकी विजय से शिक्षक समाज का सम्मान बढ़ा है।

सुरेंद्र त्यागी ने कहा कि श्रीचंद शर्मा ने शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उम्मीद है कि वह आगे भी शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे और उनके समाधान के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक प्रत्याशी की विजय नहीं, बल्कि शिक्षक समाज के विश्वास और एकजुटता की जीत है। सर्व समाज महासंघ परिवार की ओर से श्रीचंद शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।