
यूपी – बागपत। विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने बागपत में जनसंपर्क कर आगामी चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर आयोजित कामकाजी बैठक में भाग लेकर पार्टी पदाधिकारियों और चुनाव अभियान से जुड़ी टीम के साथ निर्वाचन की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में उन्होंने चुनाव अभियान की कार्ययोजना, संगठन की भूमिका और आगामी मतदान को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद दिनेश कुमार गोयल ने गुफा बाबा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने अच्छेजा स्थित केआरबी दा स्कूल में आयोजित स्नातक विधान परिषद निर्वाचन की कामकाजी बैठक में भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त ब्राह्मण पुट्ठी में उत्तर प्रदेश स्नातक कल्याण परिषद की ओर से आयोजित स्नातक विधान परिषद निर्वाचन-2026 के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान बागपत भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुलदीप उज्ज्वल और अभिमन्यु गुप्ता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दिनेश कुमार गोयल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया।

