
यूपी – गाजियाबाद। श्री सुल्लामल रामलीला कमेटी की ओर से रविवार, 11 अक्टूबर को भव्य राम बारात निकाली गई। ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू हुई बारात दिल्ली गेट, चौपला, डासना गेट, रमते राम रोड, राइटगंज, टाउन हॉल, अनाज मंडी, घंटाघर और बजरिया होते हुए कीर्तन वाली गली से रामलीला मैदान घंटाघर पहुंची। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया।
बारात में भगवान राम का भव्य डोला मुख्य आकर्षण रहा। इसे दूसरे प्रदेशों से लाए गए फूलों से कोलकाता के कलाकारों ने सजाया। सूरत से आई आकर्षक झांकी, दिल्ली का जिया बैंड, मथुरा की नफीरी, मेरठ की राधा-कृष्ण नृत्य झांकी, आगरा, दिल्ली, मेरठ और गाजियाबाद के 10 बैंड, दिल्ली की सोहनलाल की पांच बग्गियां, मेरठ की 10 झांकियां, तीन शहनाई दल और चार ताशा दल सहित कुल 55 प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।

बारात देखने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बाजारों में भगवान राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजय बंसल, उस्ताद अशोक गोयल, नरेश प्रधान, सुधीर गोयल मोनू, संजीव मित्तल, अनिल चौधरी, प्रदीप मित्तल, रविंद्र मित्तल, बारात मंत्री शिवांक गर्ग, शिव ओम बंसल, ज्ञान प्रकाश गोयल, सुभाष गुप्ता, सुबोध गुप्ता, आलोक गर्ग, राजेंद्र मित्तल मेंदी वाले, अजय गुप्ता, सुभाष बजरंगी, देवेंद्र मित्तल, नंदकिशोर शर्मा, विजय गोयल, ईशु गर्ग, अभिषेक शुक्ला, विपिन गर्ग, विनोद गोयल, राजेश बंसल, जयवीर शर्मा, संजीव गोयल, विभोर गोयल, आनंद गर्ग, नितिन मित्तल और पार्षद नीरज गोयल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

