
राजनगर रामलीला में गंगा लीला का भी हुआ मंचन, आईएएस संतोष यादव सम्मानित
यूपी – गाजियाबाद। श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में ताड़का वध, अहिल्या उद्धार और गंगा लीला का मंचन किया गया। गुरु विश्वामित्र के साथ प्रभु राम और लक्ष्मण द्वारा यज्ञ की रक्षा के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर किया।
कथा के अनुसार, गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा प्राप्त करने के बाद चारों भाई अयोध्या लौटते हैं। इसके बाद गुरु विश्वामित्र राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए साथ भेजने का आग्रह करते हैं। प्रारंभ में संकोच के बाद राजा दशरथ अनुमति दे देते हैं। गुरु के आश्रम में राम और लक्ष्मण राक्षसों से युद्ध करते हैं और ताड़का का वध कर यज्ञ की रक्षा करते हैं। वन मार्ग में प्रभु राम के चरणों का स्पर्श पाकर पाषाण बनी अहिल्या का उद्धार होता है। इसके बाद गंगा लीला प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईएएस संतोष यादव को पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक जितेन्द्र यादव (पूर्व विधायक), अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, आरएन पाण्डेय, राजीव मोहन, विनीत शर्मा, एसएन अग्रवाल, अमरीश त्यागी, राजीव त्यागी, पार्षद प्रवीन चौधरी, सुभाष शर्मा, मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, बृजमोहन सिंघल, केपी गुप्ता, रेखा अग्रवाल, सौरभ गर्ग, जीपी अग्रवाल, मोतीलाल गर्ग, सुन्दर लाल यादव, मदन लाल हरित, अनिल कुमार (क्वालिटी स्टील), डॉ. आरके मित्तल, आलोक मित्तल, मनीष वशिष्ठ, आकाश वशिष्ठ, मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, वीरेन्द्र सारस्वत, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश भोला, विजय लुम्बा, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, डॉ. आरके पोद्दार, डॉ. मधु पोद्दार, भूपेंद्र चित्तौडिया, जय सिंह, महेश मित्तल, आदित्य कौशिक, आयुष मित्तल, मनोज सिंह, जुगनू ठाकुर और गुरविंदर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

