मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

यूपी – गाजियाबाद, 10 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को आरडीसी-4, राजनगर स्थित सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पहले हवन हुआ, फिर कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

फैसल हुसैन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित किया। महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि उनके बताए समाजवाद, सामाजिक न्याय और समानता के रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में नितिन त्यागी, राजन कश्यप, नाहर सिंह यादव, साजिद हुसैन, रमेश यादव, मधु चौधरी, राज देवी चौधरी, किरण कालिया, अनुष्का सिंह, अनीता कश्यप, श्रावण कुमार त्यागी, ताहिर हुसैन, कर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राज जाटव, मनोज पंडित, मुकेश यादव, नरेश बत्रा, गुलाब यादव, इरफान, अमानत चौधरी, रविंद्र यादव, ठाकुर विक्की सिंह, अंशु ठाकुर, संदीप प्रधान, मोहम्मद अब्बास हैदर, अरुण यादव, कमलेश यादव, अनिल चौधरी, नसीम खान, संदीप यादव, विवेक त्यागी, साजिद सैफी, सौदान गुर्जर, खालिद बुखारी, सत्य प्रकाश कंसल, जितेंद्र जाटव, गौरव तिवारी, फिरोज चौधरी, आरिफ, कसर शाहीन, मंजूर, नवीन कुमार शर्मा, आदिल, लाल सोनू प्रधान, थान सिंह यादव, सनी, दीपक शर्मा, मुस्तकीम, प्रदीप गहलोत, अजय कुमार, जिले खान सलमानी, उमेश कश्यप, ललित यादव, गुल मोहम्मद मंसूरी, मोहसिन खान, इमरान, इकबाल, विशाल राजपूत, विपुल त्रिवेदी, राजन कुमार, अजय ठाकुर, अली खान, प्रताप पाल, सूरज कुमार, वसीम, संजय कुमार, आशु चौधरी, हैदर मलिक, अनीस सैफी, प्रभात ठाकुर, रिजवान चौधरी और राहुल रावत सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।