
यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित व्यापारी संगठन व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की गाजियाबाद महानगर इकाई का विस्तार करते हुए धर्मेंद्र सोहल (पर्ल स्टील्स) को अध्यक्ष और मुकेश गोयल (वस्त्रलोक) को चेयरमैन मनोनीत किया गया है।
संस्थान के संयोजक अशोक कुमार गोयल ने बताया कि महानगर इकाई में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नगर और लाइन पार क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। संरक्षक, प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों की सूची की जानकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोहल द्वारा दी जाएगी।
अशोक कुमार गोयल ने कहा कि राष्ट्रहित में व्यापारी वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। व्यापारी वित्तीय गतिविधियों, राजस्व, आपूर्ति व्यवस्था, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन में अहम योगदान देते हैं। व्यापारी देश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ हैं।
उन्होंने कहा कि व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान व्यापारियों की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करेगा। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को उठाने के साथ राष्ट्रहित और स्वदेशी भावना को मजबूत करना भी है।

