श्री विजय रामलीला में रावण-वेदवती संवाद का मंचन, चंद्रहास तलवार की प्राप्ति और सीता जन्म प्रसंग ने मोहा मन

यूपी – गाजियाबाद। पुराना विजयनगर स्थित श्री विजय रामलीला कमेटी (पंजीकृत) की ओर से आयोजित रामलीला में रावण-वेदवती संवाद, भगवान शिव द्वारा रावण को चंद्रहास तलवार भेंट करने तथा माता सीता के जन्म का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया। मंचन के दौरान भगवान भोले शंकर रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर उसे चंद्रहास नामक तलवार प्रदान करते हैं। इसके साथ ही माता सीता के जन्म का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट, महामंत्री शिवकुमार शिबू, संरक्षक जॉनसन मेसी, अजय पाल, राम सिंह नेताजी, ठाकुर शंकर सिंह, ठाकुर राजपाल मास्टर, ठाकुर राजेश सिंह, निर्देशक हेमराज माहौर, घनश्याम माहौर, चौब सिंह, मनोहर सिंह कुशवाहा, विमल माहौर, भोला माहौर, बबीता, अंशु शर्मा, सुनीता, संगीता, मूलो देवी, उषा, चंचल माहौर, शीला देवी, देवकी देवी, वर्षा, असलम खान, सुरेश कोरी, गौरव सिसोदिया, शेर सिंह कोरी, संदीप कनौजिया, आदेश कोरी, गिरिराज माहौर, प्रेमचंद पाल, बंशीधर पाण्डेय और कोषाध्यक्ष पवन माहौर उपस्थित रहे।

इसके अलावा अमन माहौर, अभिनव प्रधान, प्रणीत, तुषार, लक्ष्य माहौर, पवन शर्मा, रोहित जोशी, आचार्य अखिलेश मिश्र, शिवाकांत द्विवेदी, सारांश द्विवेदी, विशाल माहौर, सतीश कोरी, केशव कोरी, नानक चंद, मुकेश कोरी, चमन माहौर, विजय सक्सेना, यश, दीपांशु, तुषार, विराट माहौर, रविन्द्र, डॉ. राकेश, डॉ. सुभाष, रोशन लाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह रेलवे वाले और कुलवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।